शिक्षक सभी के जीवन का एक महतवपूर्ण हिस्सा होता है। जो छात्रों के प्रारंभिक शिक्षा में एक प्रकाश के रूप में योगदान देता है। जिसके सहारे छात्र अपना पहला कदम बढाता है। अपने समाज में एक जगह बनाता है। समाज उसका स्वागत भी करने लगता है। और समाज उसके विचार पर अमल करना शुरू कर देता है। छात्र सामाजिक प्रेरणा के साथ आगे बढ़ता जाता है। शिक्षक दिवस (शिक्षा प्रशंसा दिवस या राष्ट्रीय शिक्षक दिवस भी कहा जाता है।) हर साल 5 सितम्बर को मनाया जाता है। क्योंकि के एक शिक्षक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है। जब कुछ छात्रों और दोस्तों ने उनसे अनुरोध किया की हमें आपके जन्मदिन मनाने के लिए अनुमति दें। उन्होंने कहा, "मेरा जन्मदिन मनाने के बदले अगर इसको शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाय तो मेरे लिए गर्व की बात हो सकता है।" तब से भारत में, 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।